जमा दो कक्षा की छात्रा ने लगाया फंदा
जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत के भौरा गांव की नाबालिग लड़की द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जमा दो कक्षा में पढऩे वाली इस छात्रा ने घर में उस समय फंदा लगा लिया जब उसके मां-बाप रिश्तेदारी में खाने पर गए थे। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने घटना की पुष्टि की है।

