Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदूषण बोर्ड का चीफ़ साइंटिफिक लैब ऑफ़िसर परवाणू में रिश्वत लेते धरा, जिला ऊना की विजिलेंस टीम ने किया गिरफ़्तार

1 min read

सुमित शर्मा/परवाणू

परवाणू के सेक्टर 4 स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में बतौर चीफ़ साइंटिफिक लैब ऑफ़िसर नियुक्त एक अधिकारी को ज़िला ऊना विजिलेंस की टीम ने 35 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। उक्त अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने गिरफ़्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से संबंधित काग़ज़ी कारवाई पूरी होने के बाद अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ज़िला ऊना के एक निजी अस्पताल के प्रबंधकों की शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने उक्त कारवाई को अंजाम दिया है। उक्त अस्पताल के प्रबंधकों ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि परवाणू के सेक्टर चार स्थित प्रदूषण बोर्ड कार्यालय में बतौर चीफ़ साइंटिफ़िक लैब ऑफ़िसर तैनात अधिकारी तेज बहादुर सिंह उनसे बायो मेडिकल से संबंधित एक सर्टिफ़िकेट जारी करने की एवज़ में धनराशि की माँग कर रहा है। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता की पहचान को गुप्त रखते हुए उक्त अधिकारी की धर पकड़ के लिए अपना नेटवर्क बिछाया व वीरवार शाम को उसे 35 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए परवाणू के सेक्टर चार स्थित कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम इस मामले में छानबीन करते हुए अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जाँच कर रही है। आरोपी अधिकारी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *