Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल कांग्रेस की अस्थिर सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे अनेक प्रपंच: चेतन बरागटा

देवभूमि हिमाचल का सर्वांगीण विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन

हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दुसरा घर मानते है,शायद इसीलिए केन्द्र में जब मोदी सरकार बनी तो हिमाचल के साथ पूरी उदारता दिखाई और प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया। जिस कारण हिमाचल की विभिन्न योजनाओं के लिए 90:10 के अनुपात में धनराशी मिलने लगी,जिससे हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यो में तेजी आई।
भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि वर्तमान समय हिमाचल में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं,जो इस वर्ष के अंत तक पुरे हो जाएगें,जो मोदी की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने हमीरपुर आकर 4,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया,जिससे प्रदेश में भी सडकों की स्थिति बडें-बड़े शहरों जैसी अच्छी हो जाएगी।
श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार देश के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की वेल्फेयर स्कीमों के माध्यम से देश की जनता का विकास कर रहे हैं।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पुरी तरह फेल हो चुकी है ,अस्थिर हो चुकी है।
लेकिन ये काग्रेस की सरकार सता में रहने के लिए अनेक प्रकार के प्रपंच करने में लगी है। कैबिनेट रैंक रेवडियों की भांति अपने चहेते को बांट रहे है ,प्रदेश की जनता के विकास से इनका कोई सरोकार नज़र नही आ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने 14 महिने के कार्यकाल में प्रदेश के लिए एक भी वेल्फेयर योजना नही लाई ,जो दुर्भाग्य पूर्ण है।
चेतन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के विकास में लगातार सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी प्रदेश की और अधिक मदद करने के लिए मोदी जी से निवेदन किया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *