Himachal Tonite

Go Beyond News

मुख्यमंत्री ने दिया न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ को आश्वासन

1 min read

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओकओवर में मिला । न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ  प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में अपनी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी ।  जानकारी देते हुए  प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री से ओल्ड पेंशन योजना की बहाली के लिए कमेटी  की अधिसूचना के बाद  कम से कम समय में कमेटी गठित करने का मामला उठाया और वर्ष 2009 की अधिसूचना भी तुरंत जारी करने की बात कही।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी मांगों पर करवाई करने का आश्वासन दिया ।  वही कमेटी के गठन कर उसकी रिपोर्ट फरवरी माह तक जारी करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है। न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव भरत शर्मा,  खुशाल शर्मा जिलाध्यक्ष शिमला, महासचिव शिमला नारायण हिमराल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कुशाल, सुभाष व विपिन प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *