Himachal Tonite

Go Beyond News

चंद्र कुमार विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त

1 min read

शिमला 14 दिसंबर – हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने श्री कुमार को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है जो नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद नियमित विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना प्रस्तावित है। इस सम्बंध में हालांकि, अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *