Himachal Tonite

Go Beyond News

26 मार्च के लिए वैक्सीनेशन का सेशन प्लान जारी

1 min read

चंबा, 25 मार्च- स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 मार्च के लिए वैक्सीनेशन का सेशन प्लान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 26 मार्च को भरमौर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल भरमौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में वैक्सीनेशन होगी।

इसी तरह चूड़ी स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला और स्वास्थ्य उप केंद्र लड्डा,  किहार स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल किहार, सिविल अस्पताल सलूणी, स्वास्थ्य उप केंद्र तेलका, स्वास्थ्य उप केंद्र ड्यूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  सुन्डला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वांगल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंरगाल जबकि किलाड़ स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल किलाड़ में कोरोना की वैक्सीनेशन की जाएगी। पुखरी स्वास्थ्य खंड के तहत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, स्वास्थ्य उप  केंद्र सुंगल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

चनेड , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिदेहरा, राणा अस्पताल में वैक्सीन दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *