Himachal Tonite

Go Beyond News

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगा मनरेगा में रोजगार

चंबा – जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा।इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

कार्यकारी खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लिया गया है। चंबा जिले में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे। कोरोना से मरने वालों की संख्या डेढ़ 100 के पार हो चुकी है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि कई लोग वैक्सीनेशन को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और अब ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने वाला है। मनरेगा में दिहाड़ी लगाने से पहले पंचायत सचिव या ग्राम रोजगार सेवक को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। उसके बाद ही मनरेगा में रोजगार मिलेगा। गौर हो कि भरमौर के दूरदराज के गांवों के अधिकतर लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *