Himachal Tonite

Go Beyond News

चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के उपायुक्त ने जारी किए  आदेश

D.C. Rana

चंबा, 24 नवंबर

चंबा के  ऐतिहासिक चौगान को 25 नवंबर से बंद कर दिया गया है । उपायुक्त  डीसी राणा ने इस आशय के आज  आदेश  जारी कर दिए हैं । जिला मुख्यालय स्थित इस चौगान नंबर -1 को  सर्दियों के मौसम के दौरान आगामी आदेशों तक बंद रखा जायेगा । प्रशासन के इस आदेश के बाद चौगान में अब किसी भी तरह की गतिविधि नहीं हो पाएगी ।

चौगान को हर साल सर्दियों के सीजन के दौरान हर तरह की गतिविधि के लिए बंद रखा जाता है ताकि चौगान का रखरखाव सुनिश्चित हो और इसे फिर से हरा-भरा बनाया जा सके । आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इस आदेश का उल्लंघन  होगा  तो नियमों के मुताबिक उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *