Himachal Tonite

Go Beyond News

वीक एन्ड पर लोग घरों से बेवजह बाहर ना निकले – उपायुक्त

चंबा 23 अप्रैल- कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग घरों से बेवजह ना निकले । शनिवार व रविवार को जिला चंबा में बाजार बंद करने के आदेश  के उपरांत उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने लोगों से अपील की है कि सप्ताहांत लोग घरों से बेवजह बाहर ना निकले और घूमने फिरने का कार्यक्रम  ना बनाएं ताकि कोरोना वायरस महामारी की बढ़ती श्रृंखला को रोका जा सके ।

 उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि  विवाह इत्यादि  के कार्यक्रमों में भी एहतियातन कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों  की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। धार्मिक स्थलों, मंदिरों में  श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *