Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 लाख 63 हजार से अधिक नए मामले स्वीकृत- वन मंत्री

1 min read
चंबा, 15 अप्रैल- 74वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता वन,  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में राकेश पठानिया ने हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के प्रति अपनी वचनबद्धता निभाते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1,63,607 नए मामले स्वीकृत किए हैं। वृद्ध जनों के प्रति आदर- सत्कार का भाव रखते हुए सरकार ने 27 दिसंबर 2017 को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहले दिन ही अपनी प्रथम मंत्रिमंडल की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन पाने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। इसके अलावा पात्रता के लिए भी कोई आय सीमा नहीं रखी गई जो यह साबित करता है कि प्रदेश सरकार आमजन के हित के लिए कितनी संवेदनशील और गंभीर है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *