Himachal Tonite

Go Beyond News

रोजाना कम से कम 2 हजार व्यक्तियों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय करे स्वास्थ्य विभाग- उपायुक्त

चंबा,1 अप्रैल- उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में कोरोना से संबंधित टीकाकरण कार्य में तेजी लाए और रोजाना कम से कम दो हजार लोगों को वैक्सीन देना सुनिश्चित बनाए।

उपायुक्त आज स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश के साथ  वीडियो कांफ्रेंस करने के बाद जिले में कोरोना वायरस  संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के  साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे ।

प्रदेश में 45 वर्ष से ऊपर सभी लोगों के टीकाकरण करने को लेकर सरकार के निर्णय के अनुरूप  और कोरोना वायरस संक्रमण के  बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उपायुक्त ने जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की वर्तमान 1300 से 1400  की दर को प्रतिदिन 2 हजार तक सुनिश्चित बनाने को कहा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *