Himachal Tonite

Go Beyond News

नाबालिग बेटी से रेप का आरोपी पिता की मौत

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और आरोपी का शव घर के पास खेत में बरामद हुआ है। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चंबा में एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि आरोपी 22 अगस्त से लापता था और अब मंगलवार सुबह आरोपी के बेटे ने पिता को खेतों में अचेत देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *