ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल में बदलाव
1 min read
चंबा ,9 अक्टूबर
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा एसडीएम कार्यालय चम्बा व भरमौर के आवेदनकर्ताओं के लिए आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल पुन: जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए 18 व 30 सितंबर और एसडीएम कार्यालय भरमौर के आवेदनकर्ताओं के लिए 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। शेष शैड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ड्राइविंग टेस्ट से पूर्ण सबंधित कार्यालयों से संपर्क अवश्य करें ताकि उन्हें असुविधा न हो।

