Himachal Tonite

Go Beyond News

छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर- डॉ हंसराज

1 min read

तीसा, 25 जनवरी– 51वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण  जयंती समारोह का आज शिमला से सीधा प्रसारण हुआ जिसे खंड विकास कार्यालय के समिति हॉल में  विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों द्वारा विशाल एलईडी वॉल के माध्यम से देखा। इस उपलक्ष्य पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज  ने अपने संबोधन में कहा  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  के प्रयासों से आज हिमाचल उन्नति की तरफ बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल आगे है। हिमाचल के वीर जवान देश की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य होने के बावजूद भी उसका हर क्षेत्र में नाम है और वह अग्रिम उन्नति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि  हमें हिमाचल प्रदेश की 50 वर्षों के सफर की गाथा को भी हमेशा याद रखना चाहिए

इसके बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज  ने मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताया और उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड भी प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने मताधिकार की शपथ भी ग्रहण करवाई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *