किसानों व बागवानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री से की मांग- जियालाल कपूर
चंबा. 23 अप्रैल- जनजातीय क्षेत्र भरमौर व पांगी उपमंडल में भारी वर्षा व वे मौसमी बर्फबारी तथा ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के चलते भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि किसानों व बागवानो की फसलों को हुए नुकसान का जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ।
विधायक कपूर ने कहा कि कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र मूल्यांकन करें और प्रदेश सरकार को सही तौर पर नुकसान की वस्तु स्थिति से अवगत करवाएं ।

