Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और सेवियर्स संस्था द्वारा चंबा में रक्तदान शिविर का आयोजन

चम्बा, 23 मार्च-  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और सेवियर्स संस्था द्वारा आज शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 45 रक्तदानियों द्वारा रक्तदान किया गया। इनमें अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल भी शामिल रहे। इस शिविर में जिला शिक्षा एवं  प्रशिक्षण संस्थान सरु और पॉलिटेक्निक संस्थान सरोल के प्रशिक्षणार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जबकि डलहौजी में भी 35 व्यक्ति द्वारा रक्तदान किया गया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित इस शिविर में चंबा के विधायक पवन नैयर और उपायुक्त डीसी राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। पवन नैयर ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी और सेवियर्स जैसी संस्थाएं मानवता की सेवा में अमूल्य कार्य कर रही हैं। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित ये रक्तदान शिविर यह प्रेरणा देता है कि हमें हमेशा निस्वार्थ भावना के साथ कार्य करते हुए अपने देश और समाज की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी, पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहन सिंह और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज भी मौजूद रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *