Himachal Tonite

Go Beyond News

भटियात विधानसभा क्षेत्र में तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद फैली दहशत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है।

विशाल वर्मा, डीएसपी डलहौजी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धुलारा पंचायत के आसपास तीन संदिग्ध दिखने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना चुवाड़ी और सिहुंता चौकी के जवानों की दो टीमें गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया है। सीमा पर तैनात जवानों को भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *