Himachal Tonite

Go Beyond News

चंबा : पिकअप खाई में गिरने से 3 लोगो की मौत

1 min read

चंबा- तीसा पुल के करीब देर रात एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिस में तीन लोग सवार थे। गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी और लोगों को ढूंढने के लिए काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया। ।

मिली जानकारी अनुसार गाड़ी नंबर एचपी 44 1685 गुलाम रसूल पुत्र मूसा निवासी कुलूंडा ग्राम पंचायत तीसा-दो की थी। गाड़ी में ड्राइवर व दो लोग और सवार थे, जिनका हादसे के काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया था। गाड़ी रात करीब 2 से 3  बजे के बीच में तीसा पुल के करीब काफी गहराई में करीब दो सौ फीट खाई में जा गिरी। गाड़ी नीचे नदी में पहुंच गई थी।

वाहन सवार पानी के तेज बहाव में बह गए थे। सर्च अभियान के दौरान घटनास्‍थल से करीब एक किलोमीटर दूर तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। पहले बताया जा रहा था कि जीप में दो ही लोग सवार थे, लेकिन सर्च अभियान के दौरान पुलिस को तीन शव बरामद हुए हैं।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *