Himachal Tonite

Go Beyond News

कार के चारों टायर चोरी, मामला दर्ज

मंडी, 09 अप्रैल : जिला के भदरौण गांव में मारुति कार के चारों टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी का पता तब चला जब सुबह नरेश कुमार अपनी कार से काम पर जाने लगा। जैसे ही नरेश कुमार अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो पाया कि कार से चारों टायर गायब थे।

टायर चोरी की खबर फैलने से पास लगते नाओग्रावँ गांव में पिछले कल देर रात्रि इंद्र देव जोकि मिस्त्री का कार्य करते है अपने घर से बाहर शौच करने निकले थे तो उन्होंने देखा कि कुछ युवक टायर सहित उनके घर के बाहर से गुजर रहे थे। जब उन्हें पूछा गया कि ये टायर किसके हैं तो युवक मौका देख वहां से फरार हो गए। दो टायरों को वहीं छोड़ दिया व बाकी के दो टायर भी वहीं पास लगते नाले से बरामद हुए। जिसकी सूचना नरेश कुमार ने थाना गोहर को दी।

गोहर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच पाया कि कार के चारों टायर गायब है। ग्रामीणों को पास लगते स्थानीय युवकों पर संदेह है। पुलिस की पैनी निगाह इन युवकों पर है। उल्लेखनीय है कि टायर चोरी के मामले चैलचौक क्षेत्र के आसपास होना आम बात हो गई है। इससे पहले भी गोहर थाने में टायर चोरी के मामले दर्ज है, लेकिन चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *