Himachal Tonite

Go Beyond News

अनियंत्रित होकर घर के साथ अटकी कार

1 min read

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी-नादौन मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर एक घर के साथ जाकर अटक गई जो कि लोगो को काफ़ी हैरान करने वाला दृश्य है। मिली जानकारी  के अनुसार ज्वालामुखी-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत कमलोटा शिव मंदिर के पास एक कार (आई टैन) तेज गति से नादौन की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक सामने से बेसहारा पशुओं का एक झुंड आगे आ गया, जिस पर कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर कर एक स्लेटपोश मकान के साथ जाकर अटक गई।

इस घटना में मकान मालिक को नुक्सान हुआ है वहीं कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग व प्रधान तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार युवकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उक्त कार में सवार 2 युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में भर्ती करवाया गया है। कार में सवार दोनों युवक ज्वालामुखी के आसपास के रहने वाले हैं। वहीं दोनों पक्षों में आपसी समझौते के चलते उक्त मामला पुलिस थाना में दर्ज नहीं हो पाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *