Himachal Tonite

Go Beyond News

कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला

शिमला, 11 फरवरी – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला अनिल कुमार चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज स्टेट बैंक आफ इंडिया लाइफ इन्शुरन्स पंथाघाटी शिमला अपने यूनिट में डेवलपमेंट मैनेजर/फाइनेंसियल एडवाइजर/सेल्स आफिसर पदों को भरने के लिए 15 फरवरी, 2021 को एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुऐट, 20-45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 15 फरवरी, 2021 को प्रातः 10 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2658174 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *