Himachal Tonite

Go Beyond News

24 दिसंबर को राज भवन में कैबिनेट मंत्रियों को शपथ !

शिमला दिसंबर 22:  सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी रिपोर्ट्स आने के बाद  दिल्ली से कल वापस शिमला लोटेंगे। सीएम के शिमला पहुंचने के बाद शनिवार 24 दिसंबर को राज भवन में कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने के बाद कैबिनेट विस्तार में देरी दो रही थी और साथ ही राज्यपाल आर्लेकर भी 25 दिसंबर के बाद प्रदेश से बाहर दौरे पर रहेंगे।

सीएम सुक्खू सहित कांग्रेस के सभी विधायक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान गए थे। इसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की दिल्ली में उनकी पीएम मोदी के साथ मुलाकात थी। पीएम से मुलाकात के एक दिन पहले जब उनका टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तब से वे दिल्ली में हिमाचल सदन में क्वारंटाइन है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *