Himachal Tonite

Go Beyond News

7 जनवरी को हो सकता है सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम दिल्ली रवाना

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 जनवरी को हो सकता है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 7 जनवरी को प्रदेश से बाहर जाना था, अब राज्यपाल ने अपने दौरे को एक दिन टालकर 8 जनवरी कर दिया है। 8 से 12 जनवरी तक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर प्रदेश से बाहर रहेंगे। ऐसे में संभावना है कि 7 जनवरी को राजभवन शिमला में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

उधर, विधानसभा के शीत सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह धर्मशाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू के नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के नामों को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। शुक्रवार सुबह सुक्खू धर्मशाला लौटकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के सदन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *