Himachal Tonite

Go Beyond News

संजौली कॉलेज में पहले दिन ही बंपर आवेदन

1 min read

शिमला, 30 जून: हिमाचल  प्रदेश के 140 कॉलेजों में नए सत्र में एडमिशन के लिए पहले दिन ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिली। शहर के कॉलेजों में पहले दिन ही छात्रों का अच्छा रिस्पांस दिख रहा था । शुरू से ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली को छात्र प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में शहर के अन्य कॉलेजों के मुकाबले यहां पर पहले दिन ही 400 से अधिक आवेदन आए हैं।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कॉलेज में छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी। कोटशेरा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अनुपम गर्ग ने बताया कि कॉलेज में पहले दिन 100 छात्रों ने विभिन्न विषयों में आवेदन किया है। एडमिशन के लिए छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसके लिए कॉलेजों में अलग से कमेटी गठित की है। जिन छात्रों को एडमिशन लेने में दिक्कत आ रही है, उनके लिए शिक्षकों की कमेटी गठित की गई है। जो छात्रों के ऑनलाइन ही फॉर्म भर रही है।

गर्ल्स कॉलेज आरकेएमवी और कोटशेरा कॉलेज में भी पहले दिन  कैंपस में रौनक देखने को मिली, यहां भी ऑनलाइन माध्यम से 100 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ सकती है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जैसे ही ऑनलाइन पोर्टल खोला गया 1 घंटे के अंदर 100 से भी अधिक आवेदन आ चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *