Himachal Tonite

Go Beyond News

बौद्ध भिक्षुणी ‘छोमो’ को भी मिलेगा 1500 प्रतिमाह पेंशन का लाभ

शिमला, 16 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पिति घाटी की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण तोहफा देते हुए घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को आगामी जून माह से 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने की घोषणा की। इस योजना के तहतर घाटी की बौद्ध भिक्षुणी ‘छोमो’ भी इससे लाभान्वित हाेंगी।
श्री सुक्खू ने स्पिति घाटी, जिसे ‘लामाओं की भूमि’ भी कहा जाता है, में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान लामाओं से जुड़े और यहां की अनूठी संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति गहरी रूचि दिखाई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *