Himachal Tonite

Go Beyond News

शराबी भाई ने ली छोटे भाई की जान

कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले निफ्ट के समीप छेव में एक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 7 बजे दो प्रवासी मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है दोनों भाई हैं। इस झगडे में 26 वर्षीय भाई ने अपने ही 21 वर्षीय छोटे भाई की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

आरोपी ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील राणा अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों भाइयों में हुए झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया था, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *