Himachal Tonite

Go Beyond News

दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुला टनल का निर्माण करेगा बीआरओ

शिमला 09 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश के जिला लाहुल स्पीति की सबसे ऊंची टनल बनने जा रही है। अटल टनल रोहतांग के बाद अब यह टनल दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुला टनल होगी।
यह जानकारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने अटल टनल के नार्थ पोर्टल में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बाद अब बीआरओ दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी टनल का निर्माण करने जा रहा है। यह टनल कई मायनों में अहम है। यह टनल सीमा तक रसद पहुंचाने का तीसरा और सबसे सुरक्षित विकल्प होगी।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *