Himachal Tonite

Go Beyond News

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी के बीच आगामी चुनाव हेतु मंथन

हमीरपुर, सितंबर 19 :प्रदेश प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अवनिाश राय खन्ना की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल से रात्रि भोज पर चर्चा हुई, इन दोनों नेताओं के बीच प्रदेश भाजपा संगठन, आगामी चुनाव और संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान भाजपा सरकार अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, व उनके संगठन और सरकार के अनुभव का यथोचित लाभ संगठन को चुनाव में मिले इस दृष्टि से यह बैठक एंव रात्रिभोज अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

दोनों नेताओं के बीच संगठन को सुढृड़ करने व संगठन के विभिन्न मोर्चाें प्रकोष्ठों और अनुशांगिक संगठनों के समन्वय और उनकी सकारात्मक भुमिका आगामी चुनावों में किस प्रकार हो, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। जैसा कि सर्वविदित है कि प्रेम कुमार धुमल हिमाचल भाजपा में लम्बे समय तक वरिष्ठ नेता तथा दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका संगठन, सरकार और नौकरशाही पर बहुत सकारात्मक प्रभाव है। अविनाश राय खन्ना ने इन सभी विषयों पर प्रेम कुमार धुमल के बड़े अनुभव का लाभ प्राप्त करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रेम कुमार धुमल हमीरपुर जिला व प्रदेश में कदावर नेता है, अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर जिला में भाजपा के सुढृड़ीकरण पर चर्चा की। प्रेम कुमार धुमल प्रदेश से लेकर बूथ स्तर की बैठकों को सम्बोधित करते हैं, और हर स्तर पर स्वंय उपस्थित रहते हैं। अविनाश राय खन्ना ने इसी अनुभव का लाभ प्राप्त करने के लिए व चुनावों के दृष्टिगत मार्गदर्शन प्राप्त करने लिए विस्तृत चर्चा की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *