Himachal Tonite

Go Beyond News

दोनों शव काजा अस्पताल पहुंचे

1 min read
Featured Video Play Icon

खमिंगर ग्लेशियर से फंसे पर्वतारोही दल के दो सदस्यों के शव वीरवार को काजा पहुंच गए है। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शवों के साथ चार पोटर भी पहुंच गए है। आईटीबीपी और डोगरा स्काउट के रेस्क्यू दल ने दोनों शवों को काजा अस्पताल तक पहुंचाया है। आईटीबीपी की जवानों ने 32 किलोमीटर तक शवों को स्ट्रेचर पर उठाकर लाया है। काजा से चंडीगढ़ तक शवों को गाड़ी के भेजा जाएगा इसके बाद दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। एडीएम मोहन दत्त ने रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ बैठक की और ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए विशेष अभार जताया। वहीं आईटीबीपी 17 वीं बटालियन के एसी जीडी सुमित गोसाई ने कहा कि हमारे जवानों ने बेहतरीन रेस्क्यू अभियान किया है। 32 किलोमीटर तक शव उठाकर लाए है। डोगरा स्काउट के डॉक्टर ने कहा कि दोनों शवों अच्छी तरह से पैक कर दिए थे इसके साथ रेड फ्लैग टेंट पर लगा दिया जिस टेंट में रखे गए थे । दो सदस्यों को फ्रॉस्ट बाइट हुआ था जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। छोटी झील भी क्रॉस करके जवान पहुंचे थे । काजा अस्पताल में डीएसपी रोहित मृग पूरी, नायब तहसीलदार विद्या नेगी , कानूनगो जीत सिंह , खंड चिकित्सा अधिकारी तेंजिन नोरबू विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *