Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : तेंदुए के हमले में लापता बच्चे का जंगल में मिला शव

1 min read

शिमला, 6 नवंबर : शिमला के डाउनडेल इलाके से दिवाली की रात तेंदुए के हमले से लापता 5 साल के मासूम बच्चे का शव आज खोज अभियान में जुटी टीमों द्वारा जंगल में बरामद कर लिया गया  है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि बच्चे का शव जंगल में मिला है। इसे घटनास्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस के सामने बच्चे की तलाश की चुनौती थी। लिहाजा, इस समय पुलिस केवल शव की बरामदगी की पुष्टि कर रही है। मासूम की मौत तेंदुए के हमले से हुई है या नहीं, इसकी तस्दीक की जा रही है।

पुलिस के 50 जवानों के अलावा फॉरेस्ट विभाग के कर्मी वीरवार रात से लापता बच्चे की तलाश में जुटे थे।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *