Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला युवक का शव

1 min read

ऊना : प्रदेश के ऊना जिले की पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में एक युवक का शव मिला है। पेट्रोल पंप के बाथरूम में युवक का शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अर्जुन की 17 अगस्त को विदेश जाने वाला था।  जानकारी के मुताबिक टाहलीवाल स्थित पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी शौचालय में गया, तो पाया कि अंदर से दरवाजा बंद था और मोबाइल पर लगातार रिंग बज रही थी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर अन्य साथियों सहित पुलिस को जानकारी दी। नगर पंचायत टाहलीवाल के प्रधान राज कुमार की शौचालय का दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि अर्जुन सिंह बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। अर्जुन सिंह की बाइक भी पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *