Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में भाजपा की चुनावी गतिविधियां तेज

हमीरपुर 08 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
राज्य में बिलासपुर जिले के बीजापुर गांव से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य में पार्टी की जीत के लिए बैठकों और प्रचार का सिलसिला शुरू करने जा रहे हैं। वह रविवार को हमीरपुर कस्बे के बारू में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के मुख्य चुनाव रणनीतिकार सौदान सिंह और स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी बैठक में शामिल होंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *