Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई : सतपाल

1 min read

लोक सभा चुनावों में 142000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रीय भाग लिया : सिद्धार्थन

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को 56.29 प्रतिशत मत पड़े : बिहारी

शिमला, भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने विशेष रूप में भाग लिया।
बैठक में 34 समितियों के विभाग प्रमुख एवं सदस्य, चारों लोक सभा प्रभारी और संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का वृत पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मंडी का पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, हमीरपुर पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और शिमला का पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने रखा।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा की इन लोक सभा चुनावों में 142000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रीय भाग लिया। यह चुनाव भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा गया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद।

सतपाल सत्ती ने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।
भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें अपने खाते में डाली हैं। हॉट सीट मंडी से कंगना रणौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज ने जीत हासिल की है। साल 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा जीत के ये हैं बड़े कारण, हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण मोदी मैजिक रहा प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र में दो रैलियां कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, सीएम उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ के दौरों का बड़ा फायदा मिला।

बिहारी लाल शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत पड़े हैं। चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 14.72 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। कुल मत 40,78,952 में से भाजपा को 22,96,431, जबकि कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले हैं। कांगड़ा लोकसभा सीट पर कुल 10,37,474 में से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को 6,32,593 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के आनंद शर्मा को 3,80,629 मत पड़े हैं। यहां पर भाजपा ने 24.29 प्रतिशत वोट ज्यादा लिए। हमीरपुर सीट पर कुल 10,52,398 में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को 6,07,078 और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 4,24,711 मत मिले हैं। यहां पर भाजपा ने 17.33 फीसदी अधिक वोट लिए। शिमला संसदीय सीट पर 9,70,827 में से सुरेश कश्यप को 5,19,748 मत पड़े हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 4,28,297 मिले। यानी यहां भाजपा को 9.42 प्रतिशत वोट अधिक मिले। संसदीय सीट मंडी में कुल 10,18,253 में से भाजपा की कंगना रणौत को 5,37,022 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिहि को 4,62,267 वोट पड़े।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *