Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

जनवरी 2024 में बकर तैयार होगा राम मंदिर : बिहारी

शिमला : भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्र, शिमला में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सांसद सुरेश कश्यप एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

इस दिवाली के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीपावली बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जनवरी 2024 में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है और यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल होगा इसलिए इस दीपावली की महत्वता बढ़ जाती है।

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने दीपावली के पर्व का महत्व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और उन्होंने कहा कि आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएगा और एक बार फिर केंद्र में सशक्त भाजपा की सरकार को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में विराजमान करवाइए। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं के बीच रखी और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन सभी उपलब्धियां को हम घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को हलवा भी वितरित किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *