Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

शिमला, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मंत्री रामलाल मार्कण्डेय, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला की बैठकें 21 से 24 मार्च तक पूर्ण रूप से सफल रही।

इन बैठकों में भाजपा ने अपनी सभी आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भाजपा अगमीन नगर निगम शिमला और विधान सभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है , इन दोनों चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *