भाजपा पर इन चुनावों में धनबल व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप
1 min readआज यहां मीडिया को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर इन चुनावों में धनबल व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जनबल है और नगर निकाय चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आये है।उन्होंने भाजपा पर सोची समझी रणनीति के तहत रोस्टर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता,मंत्री व कुछ अधिकारी निर्दलीयों के साथ साथ कांग्रेस समर्थित लोगों को भी अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन के साथ साथ दबाब बनाने की कोशिश में जुट गए है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नही होने देगी और उसकी इस पर कड़ी नज़र है।

