Himachal Tonite

Go Beyond News

बीजेपी नेता बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर लोगों को कर रहे गुमराह – रजनीश किमटा

1 min read
शिमला,25 जुलाई. कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने विपक्षी नेताओं  भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहा हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वम् राहत और बचाव कार्यो की दैनिक रिपोर्ट लेकर उसकी निगरानी कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की हर संभव सहयोग कर रहें हैं।
रजनीश किमटा ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें चौपाल विधानसभा क्षेत्र में प्रारकृतिक आपदा से हुए नुकसान की पूरी जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को चौपाल क्षेत्र में अनेक संपर्क सड़को की खस्ता हालत की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की घोर उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भाजपा विधायक  अपना दायित्व निभाने में असफल रहें हैं और बर्तमान में अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें हैं।
किमटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा कि इस क्षेत्र में संपर्क सड़को के सुधार की बहुत ही जरूरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में सड़कों के सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग  व खंड विकास अधिकारी को अतिरिक्त फंड जारी किया जाए जिससे क्षतिग्रस्त सड़को व सरकारी भवनों का पुनःनिर्माण जल्द हो सकें। उन्होंने कहा कि यहां किसानों व बागवानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है इसलिए इन्हें भी आर्थिक मदद दी जानी चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *