Himachal Tonite

Go Beyond News

चुनावों में हार देखकर रो रहे भाजपा के नेता, सत्ता से विदाई के कारण दर्द के आंसू निकल रहे : सुखविंदर सिंह सुक्खू

ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों पर सरकार ने किया प्रताड़ित, भाजपा को चुनावों के समय आई ओपीएस की याद

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से बौखलाए भाजपा नेता, कर रहे अनाप शनाप बयानबाजी

शिमला. कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर भाजपा नेता अब मंचों पर रो रहे हैं। भाजपा नेताओं के यह आंसू सत्ता से विदाई के दर्द के कारण निकल रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश उमड़ा है, जो भाजपा नेताओं को साफ दिख रहा है। महंगाई, बेरोजगारी के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। जिससे अब भाजपा के नेता मंचों पर रो रहे हैं।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर सालों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, उलटा अपने हकों के लड़ने वाले कर्मचारियों को केस दर्ज कर और ट्रांसफर कर प्रताड़ित किया है। अब चुनावों के समय भाजपा नेताओं को ओपीएस की याद आ रही है और कह रहे हैं कि कमेटी बनाई गई है। प्रदेश के कर्मचारी अब गुमराह होने वाले नहीं हैं। प्रदेश के कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों को सबसे पहले ओपीएस लागू कर लाभ दिया जाएगा।
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे भाजपा के राष्ट्रीय नेता बौखला गए हैं और यात्रा के बारे में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से रोना शुरु किया तो अब भाजपा के सारे नेता रोने लगे हैं। चुराह में हंसराज रो रहे हैं तो रोहडू में शशिबाला रो रहीं हैं। इन नेताओं के रोने से साफ दिख रहा है कि भाजपा नेताओं को सत्ता का मोह कितना है। अब सत्ता छिन रही है तो हर गली मोहल्ले में रो रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है। भाजपा सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। पुलिस भर्ती की तो उसी का पेपर बेंच दिया, जिससे इस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। वहीं महंगाई से आम जनता बहुत परेशान है। रोज महंगाई बढ़ती जा रही है जिससे आम आदमी को दो टाइम की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने खाने पीने की वस्तुओं दूध दही, आटा चावल पर भी जीएसटी लगा दिया। जिससे महंगाई आंसमान छू रही है। गैस सिलेंडर 1150 रुपए से महंगा हो गया है। प्रदेश की महिलाओं को अब रसोई चलाना मुश्किल हो गया है लेकिन भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को जयराम सरकार ने प्रताड़ित किया। कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए और तबादला कर प्रताड़ित किया गया। जिससे कर्मचारियों ने मन बना लिया है कि कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। पूरी प्रदेश में सरकार के खिलाफ एक लहर चल रही है जो कांग्रेस को सत्ता की कमान सौंपने के लिए तैयार है। जिससे भाजपा नेता परेशान है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *