Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

1 min read

हिमाचल में उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।

अर्की में 6 बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को 2017 के विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती देने वाले रत्नपाल को टिकट मिला है । अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम की चेतावनी के बावजूद रत्नपाल टिकट को टिकट दिया गया है। आज अर्की में रत्नपाल के आज अपना नामांकन भरेंगे।

जुब्बल-कोटखाई टिकट को लेकर सभी हैरान हैं। प्रदेश में 4 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन चारों सीटों पर जुब्बल-कोटखाई का टिकट बीते 2 महीने से तय माना जा रहा था। राज्य के शीर्ष नेताओं के इशारे पर दिवंगत विधायक नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा लंबे समय से डोर-टू-डोर जाकर वोट मांग रहे थे। यही नहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जनसभाओं में भी चेतन बरागटा के ही प्रत्याशी होने के संकेत दिए गए थे। पर हैकमान ने नीलम सर्कक को टिकट दिया है। आज वो भी अपना नमकरन भरेंगी

मंडी में बिग्रेडियर खुशहाल ठाकुर को टिकट दिया गया है। इनके नामांकन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी वीरवार सुबह मंडी जाएंगे।जबकि खुशहाल ठाकुर को बुधवार शाम को ही नगवाई से मंडी बआ चुकाए है।

फतहेपुर सीट काय लिए बलदेव ठाकुर को टिकट दिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *