Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस के समय भाजपा के नेता बड़े बड़े मगरमच्छी आंसू थे बहाते – प्रतिभा सिंह

1 min read

मंडी,अक्टूबर. मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करना अब उनका कर्तव्य ही नही उनकी जिम्मेदारी भी होगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें इस चुनाव मैदान में उतारा है उसके लिए वह प्रदेश कांग्रेस नेताओं सहित सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह चुनाव भाजपा के खिलाफ मंहगाई व बेरोजगारी पर एक बड़ा जनादेश होगा।उन्होंने कहा कि आज महंगाई से जहां आम लोग,विशेष रूप से मध्यम वर्ग गांव के लोग परेशान है वही बेरोजगारी की बजह से युवा घोर निराशा में है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय भाजपा के नेता बड़े बड़े मगरमच्छी आंसू बहाते थे।उन्होंने कहा कि आज एक गैस सिलेंडर की कीमत 1100 रुपये के पार होती जा रही है जबकि पेट्रोल, डीजल 100 के पार हो गया है।उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का जो वायदा किया था वह भी धरा का धरा रह गया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही काम के नाम पर वोट मांगती है जबकि भाजपा क्षेत्रवाद पर वोट मांगती है।उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र का विकास कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही किया।कमाद में आईआईटी संस्थान दिया।

प्रतिभा सिंह ने उन्हें वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि वह काम के नाम पर उन्हें वोट दे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *