Himachal Tonite

Go Beyond News

बीडीसी नादौन और दड़ूही पंचायत को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

हमीरपुर 11 अप्रैल। ब्लॉक पंचायत समिति नादौन को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही को भी एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदान किए जाएंगे।
जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाओं को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर चार पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार एक बार फिर जिला हमीरपुर की पंचायत समिति नादौन को दिया जाएगा। हरबंस ङ्क्षसह ने बताया कि पंचायत समिति नादौन को यह पुरस्कार वित वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि वित वर्ष 2019-20 में भी पंचायत समिति नादौन ने ही यह पुरस्कार जीता था।
हरबंस सिंह ने बताया कि विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही का चयन भी दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए किया गया है। इसी पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिला की पंचायतीराज संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर के तीन पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने इन संस्थाओं के सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *