Himachal Tonite

Go Beyond News

बाथू में कोरोना मरीजों के लिए 150 बेड की व्यवस्था होगी

1 min read
ऊना (16 मई)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि बाथू सामान्य सुविधा केंद्र को कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा बाथू सामान्य सुविधा केंद्र की दो मंजिलों में 150 बेड लगाने की व्यवस्था की जाएगी। ग्राउंड फ्लोर पर 100 बेड तथा प्रथम तल पर 50 बेड लगाए जाएंगे, जहां पर सभी बेड के लिए ऑक्सीजन की सुविधा होगी। कोरोना संक्रमितों के लिए यह डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) के रुप में कार्य करेगा। यहां तैनात किए जाने वाले डॉक्टरों व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी प्रथम तल पर ही व्यवस्था की जाएगी।
इस संबंध में सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि 60 बेड का प्रबंध पहले ही कर लिया गया था, जबकि 60 अतिरिक्त बेड आ गए हैं। इसके अलावा 30 बेड का प्रबंध स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के जल्द से जल्द प्रयास किए जा रहे हैं। बाथू सामान्य सुविधा केंद्र में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शौचालय की व्यवस्था करने के लिए थोड़ा कार्य करना होगा, जिसके बाद जल्द ही यह डीसीएचसी के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
कोरोना संक्रमितों के लिए 186 बेड उपलब्ध
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना संक्रमितों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुल 131 बिस्तर उपलब्ध हैं। हरोली में 45 तथा पालकवाह में 86 बेड मौजूद हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आने वाले समय में निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जा सकता है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *