Himachal Tonite

Go Beyond News

सी एंड वी वर्ग शास्त्री अध्यापक के बैच वाइज साक्षात्कार 15 से-बंसल

1 min read

कुल्लू 5 मार्च – उप निदेशक प्रारम्भिक  शिक्षा सीता राम बंसल ने जानकारी देते हुए कहा की जिला कैडर  से संबधित  सी एंड वी वर्ग शास्त्री अध्यापक के बैच वाइज साक्षात्कार आनी के लिए 15 मार्च को, बंजार के लिए 16 मार्च को जबकि कुल्लू के अभ्यर्थियों के लिए 17 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक  शिक्षा कुल्लू के कार्यालय में निश्चित किए गए है।

बंसल ने कहा कि उम्मीदवरो को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों के अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिसमें शास्त्री अध्यापक सामान्य वर्ग बैच-2009, अनुसूचित जाति बैच-2012, अनुसूचित जनजाति बैच-2005, आर्थिक रूप से कमजोर बैच -2010, अनुसूचित जाति (बी पी एल )बैच -2007, अन्य पिछड़ा वर्ग (सामान्य) बैच -2012, अन्य पिछड़ा वर्ग (बी पी एल) बैच -2010, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर (सामान्य )बैच-2015 तक के उम्मीदवार को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवरो को बुलावा पत्र नहीं मिले हैं, वे सीधे भी उपरोक्त वांछित  बैच अनुसार काउंसलिंग में मांगे गए दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते हैं!

उप निदेशक ने कहा की सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के इलावा हिमाचली प्रमाण पत्र, पिछड़ा क्षेत्र/पंचायत प्रमाण पत्र, भूमिहीन प्रमाण पत्र जिसकी एक हेक्टेयर से कम भूमि हो, बेरोजगार होने का प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, एन. एस एस ,एन सी सी, भारत स्काउट एंड गाइड, मैडल विनर खेल राष्ट्र स्तरीय, बी पी एल प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र जिसमे आय 40 हजार से कम  हो, विधवा प्रमाण पत्र, तलाक शुदा प्रमाण पत्र, एकल नारी निराश्रित स्त्री प्रमाण पत्र, इकलौती पुत्री/  अनाथ प्रमाण पत्र ,छः  माह का संबंधित पद से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से अनुभव प्रमाण पत्र, केटेगरी प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर प्रमाण पत्र इत्यादि सलंग्न करें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *