मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आयोजित
1 min read
भरमौर उपमंडल से संबंध रखने वाले कलाकारों ने लिया भाग
चंबा ,16 जुलाई – मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू पांच सदस्यीय निर्णायक समिति द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में भरमौर उपमंडल से संबंध रखने वाले 50 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए ।
18 जुलाई को सलूणी व तीसा उपमंडल, 19 जुलाई को उपमंडल भटियात व डलहौजी तथा 20 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा।

