Himachal Tonite

Go Beyond News

बुनाई व डिजाईनिंग में प्रशिक्षण के लिये 28 अप्रैल तक करें आवेदन

कुल्लू 19 अप्रैल।  कुल्लू के शास्त्रीनगर स्थित बुनाई व डिजाईनिंग प्रशिक्षण केन्द्र में 20 प्रशिक्षणार्थियों को पूर्णकालिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चार माह अवधि के इस प्रशिक्षण के दौरान  प्रतिदिन 100 रुपये वजीफा भी प्रशिक्षु को प्रदान किया जाएगा। केन्द्र के प्रभारी ने इच्छुक व्यक्तियों से बुनाई व डिजाईनिंग कोर्स के लिये 28 अप्रैल 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। ये आवेदन उनके कार्यालय शास्त्रीनगर, प्रबंध निदेशक हिमबुनकर भुंतर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कुललू और अध्यक्ष भुट्टी कोप्रेटिव सोसायटी भुट्टी कॉलोनी में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
अभयर्थियों के चयन के लिये गठित समिति के समक्ष साक्षात्कार बुनाई व डिजायनिंग प्रशिण केन्द्र शास्त्रीनगर कुल्लू केक कार्यालय में 29 अप्रैल, 2022 को प्रात 11 बजे लिया जाएगा। इसके लिये कोई पृथक पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *