Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल: BJP के एक और नेता ने दिया इस्तीफा

1 min read

सोलन: हिमाचल में भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे है। हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल सिंह परमार ने पार्टी के पद से इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी के एक और नेता पवन गुप्‍ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे पवन सोलन जिला भाजपा के अध्‍यक्ष रहे है और सिरमौर जिला के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य भी थे।

पवन ने पार्टी पर लगातार छह माह से प्रताड़ि‍त किए जाने का आरोप लगाया है और सोशल मीडिया पर चंद लाइनें लिखकर अपना दर्द बयान करते हुए इस्तीफे की जानकारी दी। उन्‍होंने पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है। इसके साथ इस्‍तीफे के कारण को लेकर अलग से पत्र लिखा है।

सूत्रों की माने तो पवन गुप्‍ता की पार्टी में किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने के चलते उन्‍होंने इस्तीफा दिया है। वह सोलन जिला के भाजपा अध्यक्ष, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष व बघाट बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

बता दे की भाजपा कार्यसमिति की बैठक 24 नवंबर को शिमला में होनी है। ऐसे में पार्टी की बैठक से पहले भाजपा को झटके लगे हैं।  हिमाचल में उपचुनाव में हार के बाद से पार्टी में गतिरोध बढ़ा है क्योंकि चुनाव में सही टिकट आवंटन ना होने के चलते पार्टी के नेता बड़े नेताओं से नाराज चल रहे हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *