Himachal Tonite

Go Beyond News

AIIMS के डॉक्टरों का निजी अस्पताल में इलाज करना गलत : बम्बर ठाकुर

बिलासपुर : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता डॉ. एनएल नड्डा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. एनएल नड्डा की पुत्रवधु डॉ. मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली से बिलासपुर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वहीं डॉ. एनएल नड्डा को निजी अस्पताल में भर्ती करने के बाद एम्स अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा उनका इलाज करने पर बिलासपुर सदर हलकेसे कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने सवाल खड़े करते हुए जिला अस्पताल में डॉक्टर्स व सुविधाओं का अभाव होने व एम्स के डॉक्टर्स द्वारा सरकारी अस्पताल में सेवाएं देने की बजाय एक निजी अस्पताल में जाकर इलाज करने को गलत करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। बम्बर ठाकुर ने जेपी नड्डा से जिला अस्पताल की हालत सुधारने की अपील करते हुए बंद पड़ी विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू करने की मांग भी की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *