Himachal Tonite

Go Beyond News

सोए हुए साथी की नींद में हत्या कर आरोपी फरार

1 min read

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की गड़सा घाटी के खणी में एक प्रवासी मजदूर को नेपाली मजदूर ने लोहे की रोड़ से पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार नेपाली खड़क बहादुर ने रात के अंधेरे में को घटना को अंजाम दिया जब ‌राम चंद्र अपने साथी के साथ कमरे सोया हुआ था। आरोपी नेपाली ने प्रवासी मजदूर को सोए हुए मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद कथित आरोपी नेपाली कामगार खडक बहादुर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है और पुलिस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर हत्या को अंजाम देने वाले व्यक्ति की धरपकड़ शुरू कर दी है। स्थानीय पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली है। उन्होंने बताया कि खणी गांव में सेब के बगीचे में दो नेपाली और तीन बिहारी कामगार काम करते थे। इसमें दो नेपाली और दो बिहार के कामगार थे।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *