Himachal Tonite

Go Beyond News

खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत 2 घायल

Suggestive Image

नाहन, 29 अगस्त : हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर जुनेली के समीप अल्टो कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 घायल बताए जा रहे हैं। मृतक व घायल शिमला जिला के कुपवी के पुजारली के रहने वाले थे।

   मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तीन मृतकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) रैफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का सीएचसी हरिपुरधार में ही उपचार चल रहा है।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी (CHC) हरिपुरधार में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *