Himachal Tonite

Go Beyond News

हादसा – दो घायल 1 की मौत

सिरमौर, मार्च 23 : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के मढ़ीघाट- जयहर-मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव के समीप कल देर रात स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत व दो युवक घायल होने की सुचना मिली हैं। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार (HP14A -2144) में सवार तीनों युवक नारग में मां नगर कोटी जिला स्तरीय मेले के समापन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव के समीप पहुंचते ही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पीजीआई पहुंचने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान मानगढ़ के बगड़ के रहने वाले सचिन के रूप में हुई व घायलों की पहचान ललित और चमन प्रकाश निवासी मानगढ़ के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *